Get App

देश में 12-18 साल के बच्चों को इमरजेंसी में लगाई जाएगी कोवैक्सीन, DCGI से मिली मंजूरी

भारत बायोटेक की वैक्सीन 12 से 18 साल के बच्चों के लिए बनाई गई है। DCGI ने वैक्सीन के इमर्जेंसी यूज को मंजूरी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2021 पर 9:19 AM
देश में 12-18 साल के बच्चों को इमरजेंसी में लगाई जाएगी कोवैक्सीन, DCGI से मिली मंजूरी
बच्चों को मिला सुरक्षा कवच

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन की बढ़ती दहशत के बीच एक राहत भरी खबर आई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया Drug Controller General of India -DCGI) ने 25 दिसंबर को भारत बायोटेक के वैक्सीन, कोवैक्सीन (Covaxin) को 12-18 साल के बच्चों के लिए इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी है।

इसकी दो डोज बच्चों को दी जाएगी। पहले और दूसरे डोज के बीच 28 दिन का अंतर होगा। मौजूदा समय में देश में अभी तक 18 या इससे अधिक उम्र के लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।

भारत ने अगस्त महीने में Zydus Cadila की तीन डोज वाली बिना निडल के वैक्सीन ZyCoV-D को मंजूरी दी थी। 12-18 साल के बीच लगाए जाने वाले बच्चों के लिए यह पहली वैक्सीन थी। जिसे मंजूरी मिली थी।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने 2-18 साल के बच्चों के इस्तेमाल के लिए कोवैक्सीन को 2/3 ट्रायल में पूरा किया है। इसके वेरिफिकेशन के लिए कंपनी ने Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) के पास अपना डेटा जमा किया था। इसके बाद कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (Subject Expert Committee -SEC) ने डेटा की जांच की और इस पर विचार- विमर्श किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें