Get App

पेट की आंत को कपड़े से बांधकर लाए अस्पताल, फिर हुआ चमत्कार, डॉक्टर बने भगवान

बिहार के बेतिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल के बच्चे को तेज चाकू से पेट पर हमला कर दिया गया। जिससे उसकी पेट की आंत बाहर निकल आई। परिजनों ने आंत को कपड़े से बांधकर अस्पताल ले गए। इसके बाद डॉक्टर ही भगवान बन गए और बच्चे को नई जिंदगी मिल गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 5:00 PM
पेट की आंत को कपड़े से बांधकर लाए अस्पताल, फिर हुआ चमत्कार, डॉक्टर बने भगवान
कई घटों की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को नया जीवन दान दिया।

आशीष कुमार 

डॉक्टर किसी भगवान से कम नहीं होते है। जब जिंदगी की डोर टूटने के कगार पर पहुंच जाती है तो आखिरी आस डॉक्टरों पर ही टिक जाती है। कुछ ऐसा ही बिहार के बेतिया में एक 14 साल के बच्चे के साथ हुआ। बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में परिजन रात 11 बजे घायल अवस्था में बच्चे को लेकर पहुंचे। बच्चे की आंत पेट से बाहर निकली हुई थी। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने फौरन इलाज करना शुरू कर दिया। सुबह 4 बजे बच्चे की सर्जरी खत्म हुई। पीड़ित की स्थिति को परखने के लिए डॉक्टरों ने एक हफ्ते का समय लिया था। फिलहाल बच्चे की हालत बेहतर तरीके से रिकवर हो रही है।

दरअसल, 16 जुलाई की रात, 15 साल के चंदन कुमार के पेट में क़रीब डेढ़ फीट लंबा चाकू आपसी रंजिश की वजह से घुसा दिया गया था। चंदन के चाचा धामू चौधरी ने बताया कि चाकू लगने के बाद उसे फौरन बैरिया PHC में दिखाया गया। बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए पीएचसी के डॉक्टर्स ने उसे बेतिया GMCH रेफर कर दिया। चंदन को लेकर उसके परिजन आनन फानन में बेतिया जीएमसीएच पहुंचे।

पेट की आंत आ चुकी थी बाहर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें