Bihar: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, सरकारी बंगले में पंखे से लटका मिला शव

यह घटना पटना में शकील अहमद के सरकार आवास पर हुई और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी आना बाकी है। कदवा से कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के प्रभारी खान फिलहाल पटना से बाहर हैं, लेकिन अपने बेटे की मौत के बारे में सुनने के बाद उनके लौटने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
Bihar: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17 साल के बेटे अयान खान ने सोमवार को अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अयान 12वीं कक्षा का छात्रा था। हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हाल की बिहार यात्रा के दौरान उसने उनसे मुलाकात भी की थी। यह घटना पटना में शकील अहमद के सरकार आवास पर हुई और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी आना बाकी है।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अयान को सचिवालय इलाके में अपने पिता के आधिकारिक घर पर छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

पटना से बाहर हैं पिता शकील खान


कदवा से कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के प्रभारी खान फिलहाल पटना से बाहर हैं, लेकिन अपने बेटे की मौत के बारे में सुनने के बाद उनके लौटने की उम्मीद है।

उनके परिवार के सदस्य पहले से ही घर पर इकट्ठा हो चुके हैं। अयान का एक भाई और एक बहन भी है, जो इंग्लैंड में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।

अयान की मौत की खबर से स्थानीय समुदाय और कांग्रेस दोनों हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मां स्कूल जाने के लिए जगाने गई, फिर...

इस घटना के बारे में बोलते हुए, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश राठौड़ ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, “उनका एक ही बच्चा था, जो बहुत प्यारा, पढ़ने-लिखने और अच्छे व्यवहार वाला था। यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना कैसे घटी।"

राठौड़ ने कहा, “हमने दूसरों से जो कुछ भी जानकारी मिली, उसके अनुसार, मां उसे स्कूल के लिए जगाने गई, और दरवाजा बंद था, और तभी खबर आई। कोई भी बोलने की स्थिति में नहीं है।”

Varanasi: बनारस में गंगा किनारे बना है 'मौत का होटल', यहां लोग चेक-इन करते हैं पर चेक-ऑउट नहीं, जानें पूरी कहानी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।