Diabetes: इन दो सब्जियों से हाई ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, ऐसे करें सेवन

Diabetes Treatment: गाजर और चुकंदर डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व भरपूर होते हैं। गाजर इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करता है, जबकि चुकंदर ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद करता है। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें, ताकि शुगर लेवल संतुलित बना रहे और स्वास्थ्य लाभ मिल सके

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 7:16 AM
Health tips: क्या चुकंदर डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित है?

डायबिटीज केवल जेनेटिक कारणों से नहीं, बल्कि खराब जीवनशैली, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपने खानपान को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं और कई बार उन चीजों से भी परहेज करने लगते हैं, जो वास्तव में उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकती हैं। गाजर और चुकंदर दो ऐसी ही सब्जियां हैं, जिन्हें लेकर कई लोगों में भ्रम रहता है। कुछ लोग मानते हैं कि इनमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि ये दोनों सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। सही मात्रा और तरीके से इनका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।

क्या डायबिटीज मरीज गाजर खा सकते हैं?


पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, गाजर में भरपूर मात्रा में कैरोटीनॉयड होते हैं, जो इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करने में मदद करते हैं। यह तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं, जिससे डायबिटीज मरीज भी इसे अपने डायट में शामिल कर सकते हैं। गाजर में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसलिए, इसे संतुलित मात्रा में खाना फायदेमंद हो सकता है।

क्या चुकंदर डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित है?

चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट अल्फा-लिपोइक एसिड शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा, इसमें नाइट्रेट्स की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम कर सकती है। चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती।

संतुलित मात्रा में करें सेवन

गाजर और चुकंदर दोनों ही फाइबर से भरपूर होती हैं और ब्लड शुगर को संतुलित बनाए रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा, ये आंखों और नर्व्स के लिए भी फायदेमंद होती हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इनमें प्राकृतिक रूप से शुगर अधिक होती है। सही मात्रा में इनका सेवन करने से डायबिटीज मरीज भी इनकी पोषण संबंधी खूबियों का लाभ उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमरः यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

कैंसर की चपेट में देश की युवा पीढ़ी, 15 लाख हो गए शिकार, यह खाने से बढ़े मरीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।