माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के एक बयान से विवाद हो गया है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। उनके बयान पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया जता रहे हैं। हाल में उन्होंने यह बयान एक पॉडकास्ट में दिया है। इस पॉडकास्ट का कुछ हिस्सा वायरल होने पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गुस्सा जताया है। दरअसल, गेट्स ने कहा था कि इंडिया चीजों को आजमाने के लिए एक लेबोरेटरी की तरह है। हालांकि, उन्होंने इंडिया के बारे में कई और बातें भी कही हैं। लेकिन, इंडिया को प्रयोगशाला बताने वाला बयान लोगों को ठीक नहीं लगा।
20 साल बाद इंडिया में लोगों की स्थिति बेहतर हो सकती है
गेट्स (Bill Gates) ने कहा कि इंडिया ऐसे देश का उदाहरण है, जहां कई तरह की मुश्किलें हैं। हेल्थ, एजुकेशन और न्यूट्रिशन में इम्प्रूवमेंट है। स्थिति ठीक है और सरकार का रेवेन्यू पर्याप्त है। इससे अगले 20 साल में लोग काफी बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह एक तरह की प्रयोगशाला है, जहां चीजों को आजमाया जाता है। जब कोई चीज सफल हो जाती है तो उसे दूसरे देशों में ले जाया जाता है।"
अमेरिका के बाहर इंडिया में सबसे बड़ा ऑफिस
उन्होंने कहा कि उनका अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा ऑफिस इंडिया में है। पायलट आधार पर जो चीजें हो रही हैं, उनमें सबसे ज्यादा इंडिया में पार्टनर्स के साथ की जा रही हैं। उनके इस बयान को इंडिया में ज्यादातर लोगों ने पसंद नहीं किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बयान के लिए कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की है। एक यूजर्स ने लिखा है कि इस व्यक्ति ने सरकार से लेकर विपक्ष और मीडिया तक को अपने पक्ष में किया है। उनका ऑफिस बगैर FCRA के इंडिया में ऑपरेट करता है। हमारे एजुकेशन सिस्टम ने उन्हें हीरो बना दिया है।
यूजर्स ने जताई कड़ी प्रतियोगिता
एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि गेट्स इंडिया में लोगों को प्रयोग की वस्तु के रूप में देखते हैं। उनका कहना है कि किसी प्रयोग के नतीजे सफल रहने पर उसका इस्तेमाल अमेरिका में होता है। यूजर ने यह भी लिखा है कि इंडिया में लोग गेट्स के लिए सैंपल की तरह हैं। एक बार यहां चीजों को आजमाओ अगर चीजें सफल रहती हैं तो उन्हें अमेरिका ले जाओ।