माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के एक बयान से विवाद हो गया है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। उनके बयान पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया जता रहे हैं। हाल में उन्होंने यह बयान एक पॉडकास्ट में दिया है। इस पॉडकास्ट का कुछ हिस्सा वायरल होने पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गुस्सा जताया है। दरअसल, गेट्स ने कहा था कि इंडिया चीजों को आजमाने के लिए एक लेबोरेटरी की तरह है। हालांकि, उन्होंने इंडिया के बारे में कई और बातें भी कही हैं। लेकिन, इंडिया को प्रयोगशाला बताने वाला बयान लोगों को ठीक नहीं लगा।
