Blood Sugar को कंट्रोल करने के लिए ये जड़ वाली सब्जियां हैं रामबाण, जानिए डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

Blood Sugar: जड़ वाली सब्जियां सेहत के लिए खजाना है। इनसे न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ती है, बल्कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए यह रामबाण सब्जियां हैं। इनमें गाजर, मूली, शलजम, चुकंदर जैसी तमाम जड़ वाली सब्जियां शामिल हैं। न सबका स्वाद अलग-अलग हो सकता है लेकिन नुकसानदायक बिल्कुल भी नहीं है

अपडेटेड Dec 04, 2022 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
प्याज में विटामिन, फाइबर भरपूर पाया जाता है। इसमें पोटेशियम सबसे ज्यादा पाया जाता है।

Blood Sugar: भारत में कई लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। लगातार बदलते लाइफ स्टाइल और खान पान की वजह से डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह भारत की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की समस्या बनी हुई है। ये बीमारी कई वजहों से हो सकती है। जिनमें खराब जीवनशैली, मोटापा, स्ट्रेस, हार्मोनल इम्बैलेंस और हेरिडिटी प्रॉब्लम्स आम हैं। अगर आप भी हाई ब्लड शुगर (high blood sugar) से पीड़ित हैं तो जड़ वाली सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपको स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी।

कई लोगों को नहीं मालूम होगा कि जड़ वाली सब्जियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसी जड़ वाली सब्जियों के नाम बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होगा। गाजर, चुकंदर ऐसे ही फूड आइटम्स हैं। जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

चुकंदर


चुकंदर (Beetroot) सबसे पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इसे डायबिटीज के रोगी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे ग्लूकोज और इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ताकतदार और आंखों के लिए फायदेमंद है। चुकंदर में बीटालाइन और नियो बीटानिन (betalain and neo betanin) जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जैसे आयरन, पोटोशियम और मैग्लेशियम जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। वहीं चुकंदर में कैलोरीज की मात्रा भी कम होती है, जो शरीर में ज्यादा चर्बी नहीं जमा होने देता है।

Health Tips: कम उम्र में ही नपुंसक बना रही हैं ये बीमारियां, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

गाजर (Carrot)

गाजर में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम, फाइबर और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप हाई ब्लड शुगर के मरीज हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपको शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। गाजर का इस्तेमाल आप सलाद और जूस के रूप में कर सकते हैं।

शलजम (Turnip)

शलजम विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह जड़ वाली सब्जी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है। इतना ही नहीं शलजम से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद मिलती है।

प्याज (Onion)

प्याज में विटामिन, फाइबर भरपूर पाया जाता है। इसमें पोटेशियम सबसे ज्यादा पाया जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में अगर आप लाल प्याज को शामिल करते हैं तो आपको ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

मूली (Radish)

मूली में ग्लूकोसाइनोलेट और आइसोथियोसाइनेट (glucosinolate and isothiocyanate) जैसे रासायनिक यौगिक पाए जाते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। मूली खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण हैं। मूली खाने से आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से एडिपोनेक्टिन (adiponectin) का उत्पादन भी बढ़ता है। यह एक तरह का हार्मोन है, जो इंसुलिन प्रतिरोध (insulin resistance) से बचाने में मदद करता है। ऐसे में मूली को शामिल करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।