Blood Sugar: भारत में कई लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। लगातार बदलते लाइफ स्टाइल और खान पान की वजह से डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह भारत की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की समस्या बनी हुई है। ये बीमारी कई वजहों से हो सकती है। जिनमें खराब जीवनशैली, मोटापा, स्ट्रेस, हार्मोनल इम्बैलेंस और हेरिडिटी प्रॉब्लम्स आम हैं। अगर आप भी हाई ब्लड शुगर (high blood sugar) से पीड़ित हैं तो जड़ वाली सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपको स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी।
