Disha Patani के पिता के साथ हुई ₹25 लाख की धोखाधड़ी, आयोग के अध्यक्ष बनाने के नाम पर हुई है ठगी

बॉलीवुड की एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के पिता और रिटायर पुलिस ऑफिसर जगदीश सिंह पाटनी के साथ ₹25 लाख की धोकाधड़ी का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक्ट्रेस के पिता की ओर से शुक्रवार देर शाम शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़ा आचार्य जय प्रकाश, प्रति गर्ग और एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया है

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 11:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Disha Patani के पिता के साथ हुई 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी

बॉलीवुड की सबसे मशहूर और अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी के साथ ₹25 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने आयोग में उच्च पद दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली। दरअसल मामला बरेली का है, जहां पूर्व पुलिस अधिकारी रहे दिशा पाटनी के पिता के साथ पांच व्यक्तियों ने आयोग में उच्च पद दिलाने का झांसा देकर ठगी कर ली। अब एक्ट्रेस के पिता ने पांचों लोगों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

सरकारी पद के नाम पर ठगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर DSP और दिशा पाटनी के पिता के साथ कथित तौर पर 25 लाख रुपए की ठगी हुई है। जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों के एक गुट ने 25 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इन लोगों ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता से वादा किया था कि वह उन्हें सरकारी आयोग में हाई-रैंकिंग पोजिशन दिलवाएंगे, जिसके लिए इस गैंग ने 25 लाख रुपए भी लिए थे।


पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

बरेली कोतवाली के प्रभारी डीके शर्मा के मुताबिक, जगदीश सिंह पाटनी की ओर से शुक्रवार देर शाम शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़ा आचार्य जय प्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया है। इस पर धारा 34 ,420 ,406 ,506 और 384 BNS के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपए ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी ने बताया कि इन सभी के ठिकानों की पहचान कर छापामारी की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली तक जुड़े हैं गैंग के तार

जानकारी के मुताबिक, जब जगदीश पाटनी ने आरोपियों से रकम वापस करने की बात कही तो उन्होंने उनको धमकी भी दी, जिसके बाद पाटनी को पुलिस की शरण में जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि शिवेंद्र प्रताप सिंह बरेली, दिवाकर गर्ग दिल्ली के रहने वाला है, तो वहीं प्रीति गर्ग के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही आच्रार्य जयप्रकाश हरिद्वार के बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: UP के मंत्री नंद गोपाल नंदी के साथ हुई ₹2 करोड़ की ठगी, मंत्री का बेटा बन ठगों ने ऐसे लगाया चूना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।