ब्राजिलियन फुटबॉलर ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, मां दुर्गा की पूजा में हुए शामिल

Brazil के दिग्गज फुटबॉलर Ronaldinho इन दिनों कोलकाता आए हुए हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वो कई तरह की चैरिटीज में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वो एक फुटबॉल मैच भी खेलेंगे। इस दौरान उन्होंने बंगाल के दादा से क्रिकेट खेलने की भी इच्छा जताई। सीएम ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
Ronaldinho ने युवा खिलाड़ियों और ट्रेनीज के साथ भी बातचीत की।

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर Ronaldinho Gaucho रविवार को कोलकाता में अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए पहुंचे। इस दौरान 43 साल के फुटबॉलर को देखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर भीड़ जमा हो गई। फैंस उनकी झलक के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी ने श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। पंडाल के उद्घाटन के समय उन्होंने वहां मां दुर्गा की पूजा भी की।

विधायक संग खेला फुटबॉल

Ronaldinho Gaucho ने इसके बाद श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता में फुटबॉल भी खेला। वो TMC के विधायक सुजीत बोस के साथ खेल का मजा लेते हुए दिखाई दिए। Ronaldinho ने युवा खिलाड़ियों और ट्रेनीज के साथ भी बातचीत की। फुटबॉलर Diamond Harbour FC और श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के बीच बाटा मैदान और स्टेडियम में होने वाले एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे। ये मैच 17 अक्टूबर को होगा।


Business Idea: पॉपुलर के पेड़ से होगी छप्परफाड़ कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

ममता बनर्जी को गिफ्ट की जर्सी

Ronaldinho तीन बार Ballon d’Or जीत चुके दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने कोलकाता में अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को एक जर्सी भी गिफ्ट की। फुटबॉलर ने अपनी इस यात्रा की सारी डिटेल फेसबुक पर शेयर की। अपनी ट्रिप की जानकारी देते हुए कहते हैं कि हैलो सबको मैं अक्टूबर के बीच कोलकाता की यात्रा करने वाला हूं। मैं वहां पर कई चैरिटेबल एक्टिविटीज में हिस्सा लूंगा। मैं वहां अपनी R10 फुटबॉल अकादमी भी जाऊंगा जहां बच्चों से मुलाकात करूंगा। मैं इस दौरान दुर्गा पूजा में भी हिस्सा लूंगा। इसके अलावा में चैरिटी फुटबॉल मैच भी खेलूंगा। मैं जानता हूं कि कोलकाता में ब्राजील के ढेरों फैंस हैं और मैं उन सबसे मुलाकात करना चाहूंगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करना और उन्हें जर्सी गिफ्ट करना मेरा सौभाग्य होगा। मैं जानता हूं कि यहां क्रिकेट बेहद पॉपुलर है। इस बार मैं बंगाल के दादा से जरूर क्रिकेट सीखना चाहूंगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।