Bride Market: इस बाजार में लाखों में फैमिलीज बेचती हैं अपनी बेटियां, होने वाले पति बनते हैं खरीददार

Bride Market: बुल्गारिया में Stara Zagora नाम की एक जगह है, जहां हर शनिवार को नजारा कुछ और ही होता है। यहां परिवार अपनी बेटियों को उनके होने वाले पतियों को सौंप देते हैं। लेकिन ये इतना आसान नहीं होता उनके फ्यूचर हस्बैंड को इसके लिए भारी भरकम रकम चुकानी पड़ती है। महिलाओं को अपनी टीएज में आने के बाद से डेटिंग और किसी भी परिवार के बाहर के व्यक्ति से मिलने की इजाजत नहीं होती।

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
ब्राइडल मार्केट साल में चार बार, बसंत और गर्मियों के बीच होता है

Bride Market: वैसे तो दुनिया में कई ऐसे रीति रिवाज हैं जो काफी अजीब हैं। कुछ पर तो भरोसा कर पाना भी मुश्किल होता है। समय के साथ कुछ को तो बदल दिया गया है लेकिन कुछ आज भी वैसे के वैसे ही लोगों द्वारा फॉलो किए जा रहे हैं। उन्हीं में से एक है बुल्गारिया का ये दुल्हन मार्केट। इस बाजार में हर जवान महिला का स्कोर किसी भी प्रोडक्ट की क्वालिटी और दाम की तरह ही लिखा जाता है। गरीब परिवार पैसों की कमी के चलते अपनी बेटियों के लिए एक परफेक्ट पति की चाह में इस मार्केट में आते हैं।

सज-धज कर महिलाएं पहुंचती हैं बाजार में

बुल्गारिया में Stara Zagora नाम की एक जगह है, जहां हर शनिवार को नजारा कुछ और ही होता है। Orthodox Christian Lent में महिलाएं सुंदर ड्रेसेस में भारी मेकअप के साथ घूमती नजर आती हैं। मस्कारा, हैवी ज्वैलरी, हील्स और मिनी स्कर्ट्स में दिखाई देने वाली इन महिलाओं को अपने सपनों के राजकुमार की तलाश रहती है। कलाइजिस (Kalaidzhis) कम्युनिटी वैसे तो पेशे से कॉपरस्मिथ यानी ठठेरे का काम करते हैं। बर्तन, बोतलें आदि बनाने से ही उनकी जीविका चलती है लेकिन उनका आज के भी दौर में जारी ये खास रिवाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।


ये एक त्योहार की तरह होता है

लोग इस जगह पर इकट्ठा होते हैं नाचते हैं, गाते हैं, पीते हैं और ढेर सारा खाना खाते हैं। इस जगह को जिप्सी ब्राइड मार्केट भी कहते हैं। बेटियों के साथ उनकी माताएं भी नजर आती हैं। माओं को इस बात खुशी होती है कि उनकी बेटियां अब शादी की उम्र तक पहुंच गई हैं और कम्युनिटी के रिवाज को पूरा करने जा रही हैं। 12वीं-14वीं शताब्दी में ये कम्युनिटी माइग्रेट होकर बुल्गारिया और पूर्वी यूरोप में आकर बस गई। इस कम्युनिटी की महिलाओं और लड़कियों को किसी भी आदमी को डेट करने या मिलने की इजाजत तक नहीं होती।

वर्जिनिटी होती है अहम

कलाइजिस (Kalaidzhis) कम्युनिटी में लड़कियों की वर्जिनिटी को प्रमुखता दी जाती है। वर्जिन महिलाएं ऊंचे दामों पर बिकती हैं जबकि नॉन वर्जिन कम दाम में। मेले में लड़कियों को परिवार के जरिए ही किसी दूसरे आदमी से मिलने की इजाजत होती है। टीनएजर्स को बिना किसी घर के बड़े के किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं होती। हालांकि टेक्नोलॉजी आने के बाद से अब महिलाएं सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं। ग्रुप के बाहर शादी करना समाज में बहुत बुरी चीज मानी गई है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कम्युनिटी की ग्रोथ पर असर पड़ेगा। न्यू यॉर्क टाइम्स ने एक आर्टिकल में लिखा था कि ब्राइडल मार्केट में आदमी एक पत्नी नहीं बल्कि उसकी वर्जिनिटी को खरीदता है।

अटक गई दो सरकारी खाद कंपनियों के विनिवेश की योजना, निवेशकों की इस कारण नहीं दिख रही दिलचस्पी

लाखों में बिकती हैं लड़कियां

कम्युनिटी में एक महिला की शादी 16-20 की उम्र में ही करवा दी जाती है। लड़कियों को आठवीं के बाद पढ़ाया भी नहीं जाता, परिवारों को डर होता है कि लड़कियों को कहीं कोई अगवाह ना कर ले। इस मार्केट में एक आदमी बार्गेन करने के बाद एक महिला के लिए 7,500 डॉलर से लेकर 11,300 डॉलर (6.19  से लेकर 93.38 लाख रुपए) कीमत चुकाता है। जबकि वेडिंग्स पर कम पैसा खर्च किया जाता है। अकसर जवान और खूबसूरत महिलाओं के लिए ज्यादा दाम अदा करना होता है। Daily Mail के मुताबिक ब्राइडल मार्केट साल में चार बार, बसंत और गर्मियों के बीच लगता है। अकसर त्योहारों और छुट्टियों के वक्त ही ये मार्केट लगाया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।