आज कल डिजिटल का जमाना है। कब कौन सी पोस्ट सुर्खियों बटोरने लगे। इसका कोई भरोसा नहीं है। ऐसे ही निकाह का एक एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जिसमें 6 भाइयों ने 6 बहनों के साथ निकाह किया है। यह एक सामूहिक निकाह है। इसमें करीब 100 लोग शामिल हुए थे। दूल्हे पक्ष का कहना है कि एक साथ निकाह करने से खर्च कम हो जाता है। निकाह एक सादगी का प्रतीक है। इस निकाह में किसी ने दहेज भी नहीं लिया है। हालांकि ऐसे निकाह के लिए सभी भाइयों को लंबा इंतजार करना पड़ा।