Chamoli Glacier Burst Avalanche : उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार सुबह भारी तबाही की खबर सामने आई। भारत चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में ग्लेशियर टूटने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। बर्फ का बड़ा पहाड़ टूटने से बीआरओ कैंप में मौजूद 57 मजदूर बर्फ में दब गए। हालांकि, इस हादसे के बाद सेना के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में 15 मजदूरों को बचा लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें (NDRF SDRF) रेस्क्यू में जुटी हैं। वहीं इस हादसे के बाद एक बार फिर ये सवाल उठने लगा कि आखिर पहाड़ों में बार -बार हिमस्खलन क्यों होता है?
