Get App

Chappal Chor Saanp Video: इस गांव में चप्पल चुराकर भागा सांप, लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

Chappal Chor Saanp: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप महिला की चप्पल चोरी करके तेजी से भाग रहा है। महिला चिल्ला रही है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुनता। चप्पल लेकर सांप झाड़ियों में घुस गया। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 12:35 PM
Chappal Chor Saanp Video: इस गांव में चप्पल चुराकर भागा सांप, लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो
Chappal Chor Saanp: वीडियो में जो आवाज आ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो भोजपुरी भाषा बोले जाने वाले गांवों का है।

आमतौर पर लोग सांप को देखते ही थर-थर कांपने लगते हैं। इसकी वजह ये है कि सांप लोगों पर हमला भी कर देता है। वहीं कुछ सांप ऐसे होते हैं, जो हमला नहीं करते हैं। जिससे इंसानो को डर कम रहता है। सांप के काटने की खबरें आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन आज एक ऐसे सांप के बारे में बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया में चप्पल चोर के नाम से मशहूर हो गया है। दरअसल, यह सांप एक महिला की चप्पल चुराकर तेजी से भाग रहा है। ऐसे में चप्पल चोर सांप का वीडियो वायरल होते ही लोग खूब ठहाके भी लगा रहे हैं।

वैसे भी कहा जाता है कि सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन उसे अगर खतरा महसूस हुआ तो फिर अपनी आत्म रक्षा के लिए जहर का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में सांप खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन इस वीडियो में सांप का अलग ही नजारा देखने को मिला।

चप्पल चुराकर भागा सांप

वायरल वीडियो में एक सांप रिकॉर्ड करने वाले के पास आता है और पीछे से महिला की आवाज से लगता है कि वह उसे पास आने से रोकने की कोशिश कर रही है। अचानक, सांप पास पड़ी एक चप्पल को अपने मुंह में दबा लेता है और उसे खींचने लगता है। कुछ दूर तक चप्पल खींचने के बाद सांप अपना सिर चप्पल में फंसा लेता है और तेजी से भागने लगता है। यह देखकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं और महिला चिल्लाते हुए कहती है कि ए चप्पल लेकर कहां जाता है? महिला के टोन से लग रहा है कि वीडियो भोजपुरी बेल्ट का ही है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें