Aero India 2025: बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे एयरो इंडिया 2025 आज समाप्त हो गया है। एयरो इंडिया के आखिरी दिन एक तरफ अमेरिका का F-16 और F-35 ने लोगों को चौंकाया तो वहीं दूसरी तरफ रूस के SU-57 ने असमान में गजब का करतब दिखाया। वहीं इस एयरो इंडिया में IIT-मद्रास द्वारा बनाई गई स्टार्टअप कंपनी, वाटरफ्लाई टेक्नोलॉजीज का नया प्रोजेक्ट काफी चर्चा में रहा। यह कंपनी एक खास तरह के इलेक्ट्रिक हवाई जहाज बना रही है, जिसे "विंग-इन-ग्राउंड" (WIG) क्राफ्ट कहा जाता है, जो पानी के ऊपर उड़ते हैं।
