Chhath Puja 2024: छठ पर्व शुरू, बस और ट्रेनों के टिकटों की मारामारी, दिल्ली के आनंद विहार में उमड़ा सैलाब

Chhath Puja 2024: महापर्व छठ पर रेलवे की ओर से सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। लेकिन ये सभी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं। लोगों का ट्रेन का टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बहुत से लोग इस महापर्व के मौके पर बसों के जरिए अपने घर पहुंच रहे हैं। दिल्ली के आनंद विहार बस स्टॉप पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 2:14 PM
आनंद विहार बस स्टॉप पर अपनी बसों का इंतजार कर रहें कुछ यात्री बताते हैं कि छठ पूजा में वह घर जा रहें है लेकिन बसों का किराया काफी बढ़ गया है।

महापर्व छठ पर अपने घर से दूर रहने वाले लोगों का सपना होता है कि वह घर जा कर इस त्यौहार को मनाए। लेकिन ट्रेनों और बसों में टिकट न मिल पाने की वजह से उनके घर जाने का सपना चकनाचूर हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार बस स्टॉप पर अब  लोगों की लंबी कतारें लगी  हुई हैं। जहां भी नजर जा रही है सिर्फ घर जाने वालों की भीड़ नजर आ रही है।  बहुत से लोग ट्रेन से जाते हैं। लेकिन टिकट न मिलने की वजह से बस से सफर कर रहे हैं। वहां भी लोगों को बस का टिकट हासिल करने में दिक्कतें हो रही हैं।

बस स्टॉप पर बैठे नांगलोई इलाके में रहने वाले श्याम ने बताया कि वो छठ पर्व पर अपने घर वालों के साथ अपने घर गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन बस की टिकट मिलने में काफी मुश्किल हो रहाी है। श्याम ने आगे बताया कि ट्रेन के मुकाबले यहां काफी राहत है।

छठ पर्व पर दिल्ली के आनंद विहार में उमड़ा सैलाब  


छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जााता है। यह आस्था का एक बड़ा पर्व है। खास कर बिहार और यूपी में लोग इस पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। बिहार के रहने वाले लोगों के लिए छठ सबसे बड़ा त्योहार है। यही वजह है कि जो लोग अपने घरों से दूर रहते हैं वह छठ पर घर जाने की उम्मीद रखते हैं लेकिन इस समय रेलवे और बसों में भीड़ के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आनंद विहार बस स्टॉप पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में मीना शुक्ला भी दिल्ली से लखनऊ के लिए बस के जरिए सफर कर रही है। शुक्ला ने बताया कि उन्हें ट्रेन से जाना था। लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से बस से सफर करना पड़ रहा है। बस में काफी भीड़ है।

बस वालों ने बढ़ा दिया किराया 

आनंद विहार बस स्टॉप पर अपनी बसों का इंतजार कर रहें कुछ यात्री बताते हैं कि छठ पूजा में वह घर जा रहें है लेकिन बसों का किराया काफी बढ़ गया है। कुछ यात्री तो यहां तक बताते हैं कि पहले से किराया डेढ़ से दो गुना हो गया है। इसके बाद भी बस में भीड़ तो है लेकिन बसों की अच्छी व्यवस्था होने की वजह से लोगों को टिकट मिल रहा है। बता दें कि आनंद विहार बस स्टॉप पर सरकारी बसों के अलावा निजी बसें भी चलाई जाती हैं। यात्रियों क सहूलियत मिल सके।

Kanpur News: 4 साल के बच्चे ने खाई च्यूइंग गम टॉफी, गले में फंसी, तड़प-तड़प कर निकल गई जान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।