महापर्व छठ पर अपने घर से दूर रहने वाले लोगों का सपना होता है कि वह घर जा कर इस त्यौहार को मनाए। लेकिन ट्रेनों और बसों में टिकट न मिल पाने की वजह से उनके घर जाने का सपना चकनाचूर हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार बस स्टॉप पर अब लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। जहां भी नजर जा रही है सिर्फ घर जाने वालों की भीड़ नजर आ रही है। बहुत से लोग ट्रेन से जाते हैं। लेकिन टिकट न मिलने की वजह से बस से सफर कर रहे हैं। वहां भी लोगों को बस का टिकट हासिल करने में दिक्कतें हो रही हैं।
