चीन में CEO के पास 9 बच्चे लेकिन अभी 3 और पैदा करने का इरादा, 2010 में हुई थी पहली संतान

एक चाइनीज CEO और उसकी पत्नी के 9 बच्चे हैं और वे अभी तीन और बच्चे पैदा करना चाहते हैं, ताकि सभी 12 चीनी राशियों का प्रतिनिधित्व किया जा सके। इस कपल की सालाना अर्निंग 5.5 करोड़ डॉलर (तकरीबन 464 करोड़ रुपये) है और उनका मानना है कि ज्यादा बच्चे होना एक तरह से खुशकिस्मती है। एक चाइनीज अखबार के मुताबिक, चीन के पूर्वी हिस्से की निवासी तियान डॉन्गएक्सिया (33 साल) ने 2008 में अपने पति झाओ वानलॉन्ग से मिली थीं और दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली

अपडेटेड Nov 20, 2024 पर 8:56 PM
चीन का यह कपल अब अपने 10वें बच्चे की तैयारी कर रहा है।

एक चाइनीज CEO और उनकी पत्नी के 9 बच्चे हैं और वे अभी तीन और बच्चे पैदा करना चाहते हैं, ताकि सभी 12 चीनी राशियों का प्रतिनिधित्व किया जा सके। इस कपल की सालाना अर्निंग 5.5 करोड़ डॉलर (तकरीबन 464 करोड़ रुपये) है और उनका मानना है कि ज्यादा बच्चे होना एक तरह से खुशकिस्मती है। एक चाइनीज अखबार के मुताबिक, चीन के पूर्वी हिस्से की निवासी तियान डॉन्गएक्सिया (33 साल) ने 2008 में अपने पति झाओ वानलॉन्ग से मिली थीं और दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

झाओ एक पावर सप्लाई कंपनी के CEO हैं, जबकि तियान कंपनी की जनरल मैनेजर हैं। इस कपल ने 2010 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद के वर्षों में इस दंपति के 8 और बच्चे हुए, जिनमें एक जुड़वा भी शामिल है। उनके सबसे छोटे बेटे का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। हालांकि, उनके 5 बेटे और 4 बेटियां सिर्फ 7 राशियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तियान अब अपने 10वें बच्चे की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अखबार को बताया कि वह हर 12 राशियों के हिसाब से एक-एक बच्चा चाहती हैं। तियान को लगता है कि उनके पति की अच्छी जीन बर्बाद नहीं हो। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए अपने वीडियो में कहा, 'अपनी स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों की वजह से मैं इस साल बच्चा नहीं पैदा नहीं कर सकती, लिहाजा मैं अगले साल बच्चे की उम्मीद कर रही हूं।'


स्थानीय खबरों के मुताबिक, तियान का परिवार 2,000 वर्ग मीटर के विला में रहता है और बच्चों की देखभाल के लिए 6 नैनी और एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं। उन्होंने उम्मीद है कि उनके सभी बच्चों के भी 9-9 बच्चे होंगे यानी वह 81 बच्चों की दादी-नानी बनेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।