China: 24 घंटे में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद महिला की मौत, पति ने सालों तक लड़ा मुकदमा, अब मिला मुआवजा

रिपोर्ट के अनुसार, उसी दोपहर उनकी पहली बार दोहरी पलक की सर्जरी हुई और नाक की सर्जरी हुई, जिसमें पांच घंटे लगे। इसके बाद, उसकी जांघों पर लिपोसक्शन प्रोसेस किया गया, अगली सुबह उसके चेहरे और स्तनों में फैट इंजेक्ट किया गया और ये प्रक्रिया भी पांच घंटे तक चली

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 9:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चीन: 24 घंटे में छह कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद महिला की मौत, परिवार ने दायर किया मुकदमा

चीन में एक महिला की 24 घंटे के भीतर छह कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिवार ने क्लिनिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया और 1.2 मिलियन युआन (लगभग 1.36 करोड़ रुपए) की मांग की। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, महिला की पहचान लियू के रूप में हुई है। वह दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइगांग के एक ग्रामीण इलाके से है, जो 9 दिसंबर, 2020 को नाननिंग में एक क्लिनिक में गई थी। इससे पहले उसने छह कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के लिए 40,000 युआन (लगभग 4.52 लाख रुपए) से ज्यादा का लोन लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, उसी दोपहर उनकी पहली बार दोहरी पलक की सर्जरी हुई और नाक की सर्जरी हुई, जिसमें पांच घंटे लगे। इसके बाद, उसकी जांघों पर लिपोसक्शन प्रोसेस किया गया, अगली सुबह उसके चेहरे और स्तनों में फैट इंजेक्ट किया गया और ये प्रक्रिया भी पांच घंटे तक चली।

डिस्चार्ज होने के बाद बिगड़ी हालत


लेकिन 11 दिसंबर को जब उन्हें छुट्टी मिली, तो वह क्लिनिक की लिफ्ट की ओर जा रही थीं, तभी अचानक गिर गईं। क्लिनिक के कर्मचारियों ने इमरजेंसी केयर देने की कोशिश की, लियू को दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ा, जहां दोपहर को उसे मृत घोषित कर दिया गया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मृत्यु "लिपोसक्शन के बाद पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण एक्यूट रेस्पिरेटरी फेलियर" से हुई। उस समय महिला कीबेटी 8 साल की थी, जबकि बेटा 4 साल का था।

पति ने मुआवजे के लिए किया केस

उनके पति ने कहा कि क्लिनिक ने मामले को अदालत के बाहर सुलझाने की कोशिश की और 200,000 युआन (लगभग 22.6 लाख रुपए) की पेशकश की, लेकिन उन्होंने सोचा कि किसी शख्स की मौत पर उन्हें कम से कम 10 लाख युआन देना चाहिए। उन्होंने समझौते से इनकार कर दिया और इसके बजाय अदालत जाने का फैसला किया।

हालांकि, जांच के दौरान यह पाया गया कि क्लिनिक के पास इस तरह की सर्जरी करने के लिए जरूरी कानूनी दस्तावेज थे और लियू की प्रक्रियाओं में शामिल सभी डॉक्टरों के पास कानूनी रूप से लाइसेंस था।

कोर्ट ने घटाई मुआवजे की रकम

लिपोसक्शन के दौरान, हटाए गए फैट की मात्रा चिकित्सा मानकों के अनुरूप थी। कानूनी कार्यवाही के दौरान, क्लिनिक ने कहा कि कॉस्मेटिक सर्जरी के जोखिमों को समझने के लिए लियू जिम्मेदार थीं। इसने तर्क दिया कि अकेले अटॉप्सी रिपोर्ट गड़बड़ी दावों को साबित करने के लिए काफी नहीं।

मई 2021 में, अदालत ने शुरू में फैसला सुनाया कि लियू की मौत के लिए क्लिनिक पूरी तरह से जिम्मेदार था और 10 लाख युआन से ज्यादा के मुआवजे का आदेश दिया।

लेकिन पिछले साल, क्लिनिक ने अपील की, और अदालत ने मुआवजे को कम कर 590,000 युआन (लगभग 66.7 लाख रुपए) कर दिया और स्वीकार किया कि क्लिनिक की घटना के लिए आंशिक जिम्मेदारी थी।

चीन में जानलेवा है कॉस्मेटिक सर्जरी

SCMP के अनुसार, मूल्यांकन से संकेत मिलता है कि लियू की हेल्थ के कारण उनकी मौत हो सकती है, जिसके कारण अदालत ने उनके और क्लिनिक के बीच एक साझा दायित्व का निष्कर्ष निकाला।

iResearch Consulting के 2020 के आंकड़ों का हवाला देते हुए, SCMP ने बताया कि चीन के प्लास्टिक सर्जरी उद्योग में केवल 24 प्रतिशत डॉक्टरों के पास ही कानूनी रूप से लाइसेंस है, जबकि 100,000 से ज्यादा अवैध रूप से काम कर रहे हैं। इन अवैध प्रक्रियाओं के चलते हर साल विकलांगता या मृत्यु के लगभग 100,000 मामले हो सकते हैं।

महिला ने Kiss करने से किया मना, तो गुस्साए सहकर्मी ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।