Chinese apps Re-appear in India : आज से करीब पांच साल पहले 2020 में कोविड के समय भारत और चीन के बीच सीमा पर काफी तनाव बढ़ गया था। वहीं 2020 के जुलाई-अगस्त के महीने में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में भारत के करीब 20 जवान शहीद हो गए थे। उस समय भारत ने चीन की 200 से ज्यादा ऐप्स को बैन कर दिया था। इसमें TikTok समेत एक फैशन ऐप Shein भी शामिल थी। मगर अब इन ऐप्स की इंडिया में फिर से वापसी हो गई है। कुल 36 बैन हुए ऐप्स वापस से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से इनपर बैन नहीं हटाया गया है बल्कि इंडियन प्ले स्टोर पर नजर आ रहे ये ऐप्स काफी कुछ जुगाड़ करके वापस आए हैं।