दिवाली और छठ जैसे त्योहारों में टिकट की मारामारी बहुत आम बात है। इन त्योहारों पर ज्यादातर लोग अपने घर के लिए सफर करते हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से हर साल कई सारी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैंय़ लेकिन वो सब कम पड़ जाती हैं। ऐसे में कन्फर्म टिकट हासिल करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेलवे की ओर से कुछ ऐसी सुविधाएं हैं। जिसका फायदा उठाकर कन्फर्म टिकट हासिल कर सकते हैं। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (Alternate Train Accommodation Scheme - ATAS) शुरुआत की थी। इससे यात्रियों का सफर काफी आसान हो गया है। इसे ही विकल्प स्कीम भी कहते हैं।
विकल्प स्कीम में जिन लोगों का ट्रेन टिकट वेटिंग है। उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। यह स्कीम उसी रूट पर चल रही अल्टरनेट ट्रेनों में कन्फर्म सीट दिलाने में मदद करती है। हालांकि याद रखें कि इस स्कीम में कन्फर्म टिकट की कोई गारंटी नहीं है।
जानिए क्या है विकल्प स्कीम
भारतीय रेलवे ने 2015 में विकल्प स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत पैसेंजर ऑनलाइन वेटिंग टिकट बुक करने के दौरान कन्फर्म टिकट पाने के लिए दूसरे ट्रेन का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसमें वेटिंग टिकट वालों को उसी रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन में टिकट ट्रांसफर कर दिया जाता है। इससे कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। टिकट बुक करने के कुछ समय के बाद अगर दूसरी ट्रेन में कोई टिकट कैंसिल होता है। तब ऐसी स्थिति में ATAS नोटिफिकेशन भेजता है। इसमें बताया कि जाता है कि उस कन्फर्म सीट अवेलेबल है। इस तरह आप अपनी वेटिंग टिकट को दूसरे ट्रेन में ट्रांसफर करके कन्फर्म सीट हासिल कर सकते हैं। ऐसे में फेस्टिव सीजन या इमरजेंसी में यात्रा करने में काफी फायदा होता है।
कैसे उठाएं विकल्प स्कीम का फायदा?
ऑनलाइन टिकट बुक करते समय विकल्प योजना का ऑप्शन दिया जाता है। बस इस ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद उन 7 ट्रेन को सेलेक्ट करना है जो आपके रूट पर चलती हैं। आपने जिस ट्रेन में सीट बुक की है। उसमें कंफर्म सीट अवेलेबल नहीं है और दूसरी ट्रेन में सीट अवेलेबल होती है तो आपको दूसरी ट्रेन में सीट मिल जाएगी।