Get App

Mamta Kulkarni : महज 7 दिनों में ममता कुलकर्णी से क्यों छिना महामंडलेश्वर का ताज? ये बातें पड़ गईं भारी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से बाहर किया गया है। महज सात दिनों के अंदर किन्नर अखाड़े को ऐसा फैसला लेने पर क्यों मजबूर होना पड़ा, आइए जानते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2025 पर 2:39 PM
Mamta Kulkarni : महज 7 दिनों में ममता कुलकर्णी से क्यों छिना महामंडलेश्वर का ताज? ये बातें पड़ गईं भारी
महज सात दिन के भीतर किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्‍वर का ताज छीन लिया

Mamta Kulkarni Expelled By Kinnar Akhara: प्रयागराज से चल रहे महाकुंभ से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर, कुछ ही दिन पहले महामंडलेश्वर बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर आई। महज सात दिन के भीतर किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्‍वर का ताज छीन लिया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्यास दीक्षा ग्रहण कर किन्नर अखाड़े में शामिल हुई थीं और उन्हें अखाड़े ने महामंडलेश्वर की उपाधी दी थी। वहीं अब किन्नर अखाड़े के संस्‍थापक ऋषि अजयदास ने बड़ा एक्शन लेते हुए ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्‍वर पद से हटा दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के साथ ही साथ ममता को यह पदवी देने वालीं आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ममता कुलकर्णी पर किन्नर अखाड़े ने एक बयान जारी किया. इस बयान में ममता कुलकर्णी के ऊपर एक्शन की वजह बताई गई हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर किन्नर अखाड़े को महज सात दिनों के भीतर ये फैसला क्यों लेना पड़ा। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

ममता कुलकर्णी से क्यों छिना ताज

किन्नर अखाड़े के इस पीछे की सबसे बड़ी वजह ममता कुलकर्णी को बिना कुछ भी किए सीधे महामंडलेश्वर पद मिलना था। अखाड़े के कई लोगों का मानना था, ममता कुलकर्णी को पहले सन्यासी बनना चाहिए था और जब वो वैराग्य की दिशा में आगे बढ़ जाती फिर उन्हें उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी जानी चाहिए थी। इस बात का जिक्र खुद किन्नर अखाड़े ने अपने बयान में किया है। ममता कुलकर्णी को पद से हटाने के लिए फिल्मी दुनिया का होना बड़ी वजह तो नहीं बनी बल्कि उनका फिल्मों में दिया गया बोल्ड अवतार बड़ी वजह थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें