Corona in Ghaziabad: कोरोना महामारी से अभी देश पूरी तरह से उबर भी नहीं पाया था कि अब इसके नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। देश-विदेश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं केरल में कोरोना की एंट्री के बाद अन्य राज्यों में संक्रमण के शिकार बढ़ने लगे। इस बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। यूपी के गाजियाबाद में पार्षद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 47 साल के पार्षद अमित त्यागी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमित शास्त्री नगर के निवासी हैं। अब उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जाएगी।
