Coronavirus Updates: भारत में कोरोना का कहर! एक दिन में 16000 से ज्यादा नए केस दर्ज, 31 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हो गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.26 फीसदी हो गए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.27 फीसदी हो गई है

अपडेटेड Jul 03, 2022 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज मामूली गिरावट आई है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। इस बीच देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा बना हुआ है। हालांकि आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में मामूली गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,103 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 02 जून को 17,092 नए मामले सामने आए थे और 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश मेंअब तक कुल 5,25,199 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,11,711 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.26 फीसदी हो गए हैं। कल के मुकाबले आज 2143 संक्रमित मरीज अधिक हैं।

वहीं एक दिन में 13,929 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.27 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,28,65,519 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,97,95,72,963 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 10,10,652 डोज लगाई गई है।

Currency Notes: करेंसी नोट कैसे करें चेक? RBI ने बताए 11 मानक


पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल उन 5 राज्यों में शामिल हैं। जिनमें सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राज्य में 2 जुलाई को 1,499 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 483 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20,663 हो गई है। अब तक कुल 20,02,151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 21,222 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।