COVID-19 Symptoms: सिर्फ खांसी-बुखार में न रहें उलझे, ये साइलेंट लक्षण हैं बेहद खतरनाक

COVID-19 Symptoms: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दिल्ली में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अन्य लहर के मुकाबले इस बार ओमीक्रोन के वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहे हैं

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों में कई ऐसे साइलेंट लक्षण नजर आ रहे हैं, जिसके बारे में बहुत देर से पता चलता है।

COVID-19 Symptoms: कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसके नए-नए वेरिएंट पैदा हो रहे हैं, जो कि नई टेंशन पैदा कर रहे हैं। इस बीच देश में 12,000 से ज्यादा हर दिन नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में चिंता का माहौल है। अब इसके लक्षण सिर्फ खांसी-बुखार तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में मरीजों में अजीबो-गरीब लक्षण नजर आ रहे हैं। जिसे ठीक होने में कई हफ्ते, कई महीने तक का समय लग रहा है।

कोरोना वायरस के आम लक्षणों में अब नाक बहना, सूंघने की शक्ति कम होना, सांस की कमी जैसे लक्षण शामिल हैं। लेकिन अब कई ऐसे साइलेंट लक्षण हैं जिनका किसी को पता नहीं है। जब पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। लिहाजा अगर आम आम लक्षणों से हटकर ये लक्षण नजर आते हैं तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सोचने-समझने की क्षमता कम होना


कोरोना वायरस का दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। बुजुर्गों में यह असर ज्यादा नजर आता है। कोरोना से पीड़ित लोगों में सोचने-समझने या दिमाग से जुड़ी अन्य समस्याएं आ सकती हैं। अगर आपको कोरोना हुआ है तो यह लक्षण आपको लंबे समय तक भी परेशान कर सकता है। बेहतर है कि आप किसी बेहतर डॉक्टर से मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करें।

भूख न लगना

भूख नहीं लगना बेशक कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत है, लेकिन कोरोना होने पर मरीजों में यह लक्षण देखा जाता है। दरअसल, कोरोना वायरस इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। जिससे मरीजों को भूख नहीं लगती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट लेने और अन्य तरीके आजमाने की सलाह दे रहे हैं।

चौथी लहर की सुगबुगाहट शुरू! दिल्ली में संक्रमण के मामले 100% बढ़े, एक दिन 1934 नए केस

चक्कर आना

कोरोना वायरस शरीर के सभी अंगों को प्रभावित कर रहा है। मरीज ठीक होने के बाद भी कमजोरी जैसे लक्षण महसूस कर रहे हैं। चक्कर आना कोरोना का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें मरीज जब वे चलने के लिए खड़े होते हैं, तो वे गिर जाते हैं और खुद को बुरी तरह से घायल कर लेते हैं।

ज्यादा नींद आना

अगर आपके परिवार में कोई बुजुर्ग या अन्य लोग सामान्य से अधिक सो रहा है, तो यह कोरोना वायरस का एक असामान्य लक्षण हो सकता है। इसे लेकर स्विट्जरलैंड में लॉजेन हॉस्पिटल ने कोरोना के रोगियों में लक्षणों पर रिसर्च किया है। इस रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोरोना से पीड़ित लोगों को बहुत ज्यादा थकान और सुस्ती महसूस होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।