इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। क्रिकेटर को इसके बाद लोगों की नाराजगी का काफी सामना करना पड़ा। उनकी पब्लिक इमेज पर भी इसका बुरा असर पड़ा। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके एक दोस्त आशीष यादव के खिलाफ अंधेरी के एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में आपराधिक केस फाइल किया था। सपना गिल का कहना था कि बेसबॉल बैट से क्रिकेटर ने उनपर हमला किया था।