Cyclone Dana Landfall: 120 KM की रफ्तार से टकराया दाना, ओडिशा-बंगाल में भारी तबाही, उखड़ गए पेड़

Cyclone Dana Updates: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का ओडिशा के तट पर लैंडफाल हो गया। आधी रात में हुआ यह लैंडफॉल सुबह तक जारी रहा। तूफान ओडिशा के धामरा और भितरकनिका के पास 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा। दीघा में तूफानी हवाओं के चलते बड़े बड़े पेड़ जमीन से उखड़ गए। तूफान उत्तर ओडिशा तट को पार कर गया है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
Cyclone Dana Updates: चक्रवाती तफान दाना के टकराने के बाद मौसम विभाग ने ओडिशा के 7 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी से उठकर आया चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा के धामरा पोर्ट के नजदीक देरा रात टकरा गया। दाना तूफान का लैंडफॉल सुबह 8 बजे तक जारी रहा। ओडिशा के धामरा और भितरकनिका के पास तूफान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा। तूफान के चलते ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तेज हवाओं से कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट को सुबह 9 बजे तक बंद कर दिया गया है। दाना तूफान की वजह से ओडिशा के बांसडा में भारी तबाही मची हुई है। ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों मूसलाधार बारिश हो रही है।

तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान दाना ने धीरे-धीरे अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। फिलहाल यह धीमा हो गया है और आगे बढ़ गया है। ओडिशा फायर सर्विस सड़क को सामान्य बनाने के लिए पेड़ों का हटाने का काम शुरू कर गिया है। प्रशासन ने लोगों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देश मानने की अपील की है। आपातकालीन स्थिति की सूचना देने के लिए 112 नंबर जारी किया गया है।

ओडिशा के सीएम खुद कर रहे मॉनिटरिंग


ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के राजीव भवन में चक्रवात दाना के बाद की स्थिति पर नज़र रखना शुरू कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान दाना का असर दिख रहा है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। भुवनेश्वर के बीजू पटनायक एयरपोर्ट पर उड़ानें पहले से तय समय से एक घंटा पहले सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएंगी। यह घोषणा भुवनेश्वर एयरपोर्ट के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने की है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ओडिशा के धामरा भद्रक में भारी तबाही मची हुई है। कई जगह पेड़ गिर गए हैं।

दाना की वजह से भारी नुकसान

चक्रवाती तूफान दाना की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। ओडिशा में 10 लाख तो पश्चिम बंगाल में 3.5 लाख से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद शुरू हो जाएगा। 281 घरेलू उड़ानें यहां से रद्द की गईं हैं। इसके अलावा 29 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।

Cyclone Dana Highlights: सावधान! तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'दाना', ओडिशा में कभी भी दे सकता है दस्तक, भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद, बंगाल समेत 7 राज्य प्रभावित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।