Get App

Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत, चेन्नई एयरपोर्ट शुरू, तूफान जल्द होगा कमजोर

Cyclone Fengal Update: चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु के तट से टकरा चुका है। इसके बाद से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। चेन्नई बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। फेंगल से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बरिश की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट बंद हो गया था, लेकिन अब इसे खोल दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 11:51 AM
Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत, चेन्नई एयरपोर्ट शुरू, तूफान जल्द होगा कमजोर
Cyclone Fengal Update: चक्रवात फेंगल के टकराने के बाद अब इसके कमजोर पड़ने की संभावन जताई जा रही है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान 'फेंगल' समुद्र तट को पार करके पुडुचेरी के करीब पहुंच गया है। अब आगे इसके जल्द ही कमजोर पड़ने की संभावन जताई जा रही है। जैसे ही चक्रवात फेंगल समुद्र तट से टकराया तो मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। इसके साथ ही हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई। चेन्नई एयरपोर्ट बंद कर दिया गय था। हालांकि अब इसे शुरू कर दिया गया है। सुबह 4 बजे फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई। भारतीय सेना ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बाढ़ वाले इलाके से 100 से अधिक लोगों को बचाया है। तमिलनाडु के तटीय और पुडुचेरी के संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया।

चेन्नई में तीन लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को चेन्नई में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक प्रवासी मजदूर था। शख्स शहर में ATM से पैसे निकालने गया था, तभी उसे करेंट लग गया और मौत हो गई। बाद में उसका शव इलाके के पास तैरता हुआ मिला। पुडुचेरी में भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पुडुचेरी में शनिवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलभराव की खबरें भी सामने आईँ। पुडुचेरी के कृष्णानगर क्षेत्र में करीब 500 घरों में फंसे नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए जवानों ने ऑपरेशन चलाया। यहां कुछ इलाकों में पानी का स्तर करीब 5 फीट तक पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें