Miss World 2024: Krystyna Pyszková ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भारत की Sini Shetty नहीं बना पाई टॉप 4 में जगह

Miss World 2024 के फिनाले का आयोजन मुंबई में किया गया अब प्रतियोगिता के विनर का नाम भी अनाउंस हो चुका है और Czech Republic की Krystyna Pyszková को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया है

अपडेटेड Mar 09, 2024 पर 11:33 PM
Krystyna Pyszková को मिला Miss World का खिताब

Miss World 2024 के फिनाले का आयोजन मुंबई में किया गया। अब प्रतियोगिता के विनर का नाम भी अनाउंस हो चुका है। Czech Republic की Krystyna Pyszková को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया है। 71st Miss World का ये इवेंट मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। पिछले साल की विजेता, मिस वर्ल्ड 2022 पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड सेंटर में नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाया। इसके साथ ही मिस लेबनान Yasmina Zaytoun फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं इस इवेंट में भारत की प्रतियोगी टॉप 4 में जगह बनाने से चूक गईं।

टॉप 8 तक पहुंची भारतीय प्रतियोगी

इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी की ओर से किया गया लेकिन वो खिताब नहीं जीत सकीं। 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी टॉप 8 में ही जगह बना सकीं लेकिन टॉप 4 में नहीं पहुंच पाई। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने रोहित गांधी और राहुल खन्ना के गाउन में एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का खिताब जीतकर, 2024 मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल के टॉप 20 में एंट्री की थी।


एंट्री

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की सिनी शेट्टी टॉप 8 में ही जगह बना सकीं। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने रोहित गांधी और राहुल खन्ना के गाउन में एशिया और ओशिनिया से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर ड्रेस का खिताब जीतकर, 2024 मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल के टॉप 20 में एंट्री की थी।

इवेंट की होस्टिंग

भारत ने 28 साल के लंबे अंतराल के बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की। इस प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड के खिताब के लिए 115 देशों के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग और फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस कार्यक्रम की होस्टिंग की। भारत ने छह बार मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब जीता है, इसमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।