Miss World 2024 के फिनाले का आयोजन मुंबई में किया गया। अब प्रतियोगिता के विनर का नाम भी अनाउंस हो चुका है। Czech Republic की Krystyna Pyszková को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया है। 71st Miss World का ये इवेंट मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। पिछले साल की विजेता, मिस वर्ल्ड 2022 पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड सेंटर में नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाया। इसके साथ ही मिस लेबनान Yasmina Zaytoun फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं इस इवेंट में भारत की प्रतियोगी टॉप 4 में जगह बनाने से चूक गईं।
