उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक डांस टीचर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक शख्स से उसे बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी वाले शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है। महिला ने कहा कि उस व्यक्ति ने खुद को खतरनाक गैंग का सदस्य बताया। वह कई दिनों से महिला को धमकी दे रहा है। उसने शिकायत में कहा कि उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने "25 महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी और उसका अगला शिकार अब वो होगी।"