Death Clock app: पैसे देकर लोग पूछ रहे हैं कब होगी मेरी मौत? लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड

Death Clock App: समय का कुछ भरोसा नहीं है, कब क्या हो जाए। मौत कब किसकी हो जाए, इसके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। इस बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की एक डेथ क्लॉक घड़ी आ गई है। यह AI के जरिए चलती है। कहा जा रहा है कि यह घड़ी मौत की तारीख और समय से जुड़ी भविष्यवाणी करेगी

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 2:03 PM
Death Clock App: एआई ऐप डेथ क्लॉक जुलाई में लॉन्च हुआ था। अब तक इसे 125,000 लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है।

एक दिन इस दुनिया से हर किसी को विदा होना है। यह सबको पता है, जो आया है वो जाएगा। लेकिन कब किसकी मौत होगी। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कब काल के गाल में समा रहे हैं। इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। इस बीच विज्ञान ने भी काफी तरक्की कर ली है। AI ने एक बड़ा दावा किया है। जिसमें कहा गया है कि मौत की तारीख की भविष्यवाणी की जाएगी। इसके लिए डेथ क्लॉक नाम का ऐप लॉन्च किया गया है।

यह AI के जरिए चलता है। इसे इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह ऐप इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है कि अब तक इसे 125,000 लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है। ब्रेंट फ्रैनसन (Brent Franson) नाम के वैज्ञानिक ने यह डेथ क्लॉक ऐप बनाया है। इसे मौत की घड़ी कहा जा रहा है।

जानिए क्या है Death Clock ऐप


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेथ क्लॉक (Death Clock) बनाने वाले वैज्ञानिक ब्रेंट फ्रेंसन ने दावा किया है कि इसके नतीजे बेहद अहम हैं। ये ऐप यूजर को उसकी मौत का दिन बताएगा। इतना ही नहीं ये समय-समय पर अलर्ट भी देगा कि आपकी जीवनशैली कैसी है, किन चीजों से आपके जीवन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में क्या आपको क्या सुधार और क्या बदलाव करना चाहिए। ऐसे करके आप मौत के खतरे को टाल भी सकते हैं। यह ऐप हेल्थ और फिटनेस ऐप की श्रेणी में सबसे ऊपर है। रिपोर्ट में वैज्ञानिक ब्रेंट फ्रेंसन की रिसर्च का हवाला देते हुए बताया गया है कि ये डेथ क्लॉक ऐप में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों और 1200 से ज्यादा जीवन प्रत्याशा (life expectancy) के डेटा को सेव किया गया है। इन आंकड़ों को खंगाल कर डेथ क्लॉक ऐप लोगों की मौत की दिन और तारीख बताती है।

कैसे काम करता है डेथ क्लॉक ऐप?

मौत का दिन बताने वाला ये डेथ क्लॉक ऐप यूजर्स के डाउनलोड करने के बाद उससे कुछ स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछता है। जैसे कि आप क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कितने बजे उठते हैं, कितने बजे सोते हैं, एक्सरसाइज़ करते हैं या नहीं, या नशा करते हैं या नहीं? इस तरह के सवालों के जवाब देने के बाद ये डेथ क्लॉक इन्हीं जवाबों के आधार पर एक डेटा तैयार कर आपकी मौत का दिन का अनुमान लगाता है। साथ ही वक्त-वक्त पर आपको ये भी बताता रहता है कि आपको अपनी जीवनशैली में क्या सुधार लाना चाहिए।

मौत की तारीख सुनने के लिए लगती है फीस

डेथ क्लॉक ऐप का इस्तेमाल करने के लिए फीस भी चुकानी होती है। एक यूजर की सालाना फीस 40 डॉलर है। यानी भारतीय मुद्रा में करीब 3,400 रुपये खर्च करना होगा। कुल मिलाकर पैसे देकर आप अपनी मौत की भविष्यवाणी सुन सकते हैं। इस ऐप के जरिए मृत्यु दर को कम करने के लिए जीवन शैली में बदलाव की सलाह भी दी जाती है।

Indian Railways: टिकट चेक करने वाले TTE और TC में क्या है फर्क? जानें अधिकार और क्या हैं काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।