Delhi AQI Today: दिल्ली में सुबह-सुबह से धुंध छाई, AQI 400 के पार, जल्द राहत मिलने के आसार नहीं

Delhi Air Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल है। यह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला गया है। यही हाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है। दोनों शहर सुबह-सुबह से धुंध की चादर में लिपटे हुए नजर आते हैं। इधर दिल्ली की यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ नजर आता है

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Air Pollution Update: दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में एक्यूआई 229, गुरुग्राम में 222, गाजियाबाद में 320, ग्रेटर नोएडा में 285 दर्ज किया गया।

दिल्ली की हवाएं जहरीली होती जा रही हैं। धीमी हवाओं की वजह से राजधानी धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में औसतन एक्यूआई 352 दर्ज किया गया है। कई इलाकों में यह 400 के पार चला गया है। हालांकि मुंबई में आज (12 नवंबर 2024) एयर क्वालिटी इंडेक्स में मामूली सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आज सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में AQI 335 था। जबकि मुंबई में यह 147 था। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में यह 418 तक पहुंच गया। दिल्ली के आनंद विहार और रोहिणी इलाके में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली में सोमवार को शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 दर्ज किया गया था। यह बेहद खराब श्रेणी में था, जबकि मुंबई में यह 152 (मध्यम) था। हालांकि, आज सुबह-सुबह दोनों शहरों में धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में एक्यूआई 229, गुरुग्राम में 222, गाजियाबाद में 320, ग्रेटर नोएडा में 285 है।

जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI


पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है। सुबह आनंद विहार इलाके में AQI 404 दर्ज किया गया। वहीं अशोक विहार में 391, बवाना में 393, बुराड़ी में 374, मथुरा रोड में 347, चांदनी चौक में 341, DTU में 364, द्वारका सेक्टर 8 में 366, आईजीआई एयरपोर्ट में 344, दिलशाद गार्डन में 300, आईटीओ में 347, जहांगीरपुरी में 418, लोधी रोड में 233, मुंडका में 406, द्वारका में 364, नज़फ़गढ़ में 356, नरेला में 356, नेहरू नगर में 372, नॉर्थ कैंपस, डीयू में 371, पड़पड़गंज में 371, पंजाबी बाग में 382, आरके पुरम में 366, रोहिणी में 415, शादीपुर में 361, श्री अरबिंदो मार्ग में 203, विवेक विहार में 385, वजीरपुर में 424 दर्ज किया गया है।

जानिए कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी

अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है। 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’ माना जाता है। 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है। किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है। AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

'कोई भी धर्म प्रदूषण को नहीं देता बढ़ावा',पटाखों पर बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई कड़ी फटकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।