Get App

Delhi Crime: दिल्ली के एक होटल में ब्रिटिश महिला से रेप, 2 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Delhi rape case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ कथित रूप से रेप की घटना सी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक पर दुष्कर्म का आरोप है। वहीं दूसरे पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 10:56 AM
Delhi Crime: दिल्ली के एक होटल में ब्रिटिश महिला से रेप, 2 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
Delhi Crime: बताया जा रहा है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से दोस्ती के बाद ब्रिटेन से दिल्ली आई थी।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक घिनौनी हरकत सामने आई है। जिसे सुनकर लोगों का सिर शर्म से झुक जाएगा। दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा राह है कि सोशल मीडिया के जरिए युवक से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भी दे दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पीड़ित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती के बाद पीड़ित आरोपी से मिलने दिल्ली आई थी। जिसके बाद आरोपी दोस्त को लेकर होटल गया था। मामले में वसंतकुंज नार्थ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता इंग्लैंड की रहने वाली है। वो कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी।

शराब के नशे में रेप

कहा जा रहा है कि इंग्लैंड से आई महिला महाराष्ट्र और गोवा घूम रही थी। तभी कैलाश को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। इस पर कैलाश ने महाराष्ट्र आने से मना कर दिया और महिला को दिल्ली बुला लिया। इसके बाद पीड़िता मंगलवार शाम को दिल्ली आई। वो महिपालपुर स्थित एक होटल में रुकी हुई थी। पीड़िता के बुलाने पर कैलाश अपने एक दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंचा था। जहां शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का प्रोफाइल काफी लो है। वो पीड़िता से बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें