Get App

Delhi Dobule Murder: दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या, पटाखों के शोर में चली दनादन गोलियां, देखें वीडियो

Delhi Shahdara Double Murder: देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात जब लोग त्योहार के जश्न में डूबे थे। तभी तड़तड़ाती गोलियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। स्कूटी से आए दो हथियारबंद लोगों ने 40 साल के शख्स और उसके भतीजे को गोलियों से भून डाला

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 12:04 PM
Delhi Dobule Murder: दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या, पटाखों के शोर में चली दनादन गोलियां, देखें वीडियो
Delhi Shahdara Double Murder: दिल्ली के शहदरा में दिवाली की रात एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या हो गई।

देश भर में लोग दिवाली की रात में जश्न में डूबे थे। हर कोई दीपक जला रहा था। लेकिन दिल्ली के शहदरा में दिवाली की रात दो दीपक हमेशा के लिए बुझ गए। पूरे घर में दिवाली के जश्न की जगह मातम में पसर गया। दरअसल, परिवार के लोग रात में अपने घर के सामने दीवाली मना रहे थे। तभी दो हथियाबंद लोग आए और 40 साल के एक शख्स और 16 साल के उसके भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं 10 साल का बेटा घायल हो गया। बेटे के सामने पिता को गोली मारी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

मृतकों की पहचान आकाश (40) और उसके भतीजे ऋषभ (16) के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना में 10 साल का बेटा कृष घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आपसी रंजिश का मामला है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में फायरिंग हुई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश (40), उसके भतीजे ऋषभ (16) और उसके बेटे कृष (10) को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि 5 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। उन पर रात करीब 8 बजे गोलियां चलाई गई हैं। मृतक आकाश की मां ने लक्ष्य नाम के एक व्यक्ति का नाम बताया है। मां ने कहा कि उनके घर पर कुछ दिनों से नियमित तौर पर आ रहा था। वह दिवाली पर मिठाई का डिब्बा लेकर उनके घर आया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें