Video: लड़की ने पहले खाए थप्पड़, फिर कहा निकालो 100-100 रुपये, शुरू हो गई झिकझिक.... आगे देखेंगे तो रोने लगेंगे

Slap Me Prank In Delhi: प्रैंक तो आपने कई बार देखें होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक यूनिक प्रैंक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला हाथ में ‘Slap Me’ (मुझे थप्पड़ मारो) का बोर्ड लिए खड़ी है। हाथ में उसे ऐसा बोर्ड लिए खड़ा देख लोग उसे थप्पड़ मारते है और उसकी जाल में फंस जाते हैं। सबसे 100-100 रुपये मांगती है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
Slap Me Prank In Delhi: महिला ने थप्पड़ खाने के बाद जो पैसे जुटाए उससे सामान खरीदा और फिर गरीबों में बांट दिया।

इन दिनों सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दिल्ली की सड़क पर एक लड़की खड़ी है। वो बोर्ड लगाए हुए है। जिसमें मुझे थप्पड़ मारो (Slap Me) बोर्ड में लिखा है। बोर्ड देखते ही जो कोई आता है। वहीं एक थप्पड़ मार कर चलता बनता है। लड़की कुछ नहीं बोलती है। किसी ने लड़की समझकर धीरे से थप्पड़ मारा तो वहीं किसी ने जोरदार तरीके से चांटा जड़ दिया। इसके बाद जो हाल होता है। हर कोई हैरान रह जाता है। हर कोई आगे आने वाले ट्विस्ट से अनजान होते हैं।

लड़की ने थप्पड खाने के बाद एक ऐसी चीज की डिमांड कर दी। जिसे थप्पड़ मारने वाले जिंदगी में कभी सोच भी नहीं सकते हैं। लड़की ने थप्पड़ मारने वाले सभी लोगों से कहा कि 100-100 रुपये निकालो। इतना सुनते ही थप्पड़ मारने वालों के चेहरे की झुर्रियां उड़ गईं। वो लोग सोच रहे थे कि आखिर क्यों थप्पड़ मारा। इस बीच लड़की और थप्पड़ मारने वालों के बीच बहस भी शुरू हो गई। काफी देर तक बहस होती रही।

थप्पड़ खाने का यहां देखें पूरा वीडियो


इस वीडियो की शुरुआत में करीब 37 सेकंड तक लड़की को थप्पड़ खाते दिखाया जाता है। जिसमें उस पर हाथ उठाने वाले ज्यादातर पुरुष आराम से ही उसे थप्पड़ मारते है। वहीं एक महिला उसे जोरदार चाटा भी लगा देती है। क्लिप में आगे लड़की ‘कैच’ यानी ट्विस्ट का खुलासा करती है। जिसमें ‘Slap Me’ के बोर्ड के पीछें थप्पड़ मारने के बदले ‘100 रुपये’ देने की बात कही गई होती है। ऐसे में कुछ लोग पैसे देते हैं। वहीं कुछ लोग पैसे देने से मना कर देते हैं। इस बीच जो पैसे इकट्ठा हुए। उन पैसों से लड़की रेहड़ी-पटरी पर रहने वाले मजबूर लोगों के लिए खाने की चीजें खरीदती है। उनमें बांट देती है। इसी के साथ करीब 90 सेकंड का यह वीडियो खत्म हो जाता है।

जैसे ही लड़की गरीबों को खाने पीने का सामान बांटने लगती है। हर कोई सराहना करने से थक नहीं रहा है। Instagram पर इस Reel को @justlookatvd नाम की यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- प्रैंक गलत साबित हुआ है। अब तक करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लगातार लोग कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, पैसा कमाने की क्या तरकीब ढूंढी है। दूसरे यूजर का कहना है, थप्पड़ की कमाई से जरूरतमंदों को खाना खिलाया, उसके लिए एक लाइक तो बनता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, नारंगी टी-शर्ट वाले को देखकर मेरी हंसी छूट गई। एक और यूजर ने लिखा, भीख मांगने का अच्छा तरीका है दीदी।

Kaushambi: नशीली दवा खिलाकर पहले किया रेप फिर ठगे 5 लाख रुपए, शादी होने पर पति को शेयर कर दिया VIDEO

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।