Get App

दिल्ली: LG ने 1,000 लो-फ्लोर बसें खरीद मामले की CBI जांच की दी मंजूरी, AAP ने किया पलटवार

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinai Kumar Saxena) ने DTC द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीबीआई को शिकायत भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2022 पर 1:27 PM
दिल्ली: LG ने 1,000 लो-फ्लोर बसें खरीद मामले की CBI जांच की दी मंजूरी, AAP ने किया पलटवार
AAP का कहना है कि जिस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है वह टेंडर पहले ही रद्द हो चुके हैं और बसें कभी खरीदी ही नहीं गई

DTC Bus Procurement Case: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinai Kumar Saxena) ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीबीआई को शिकायत भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हाल ही में इस मामले में एलजी सचिवालय कार्यालय को एक शिकायत मिली थी।

इस साल जून में सक्सेना को संबोधित एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी ने पूर्व नियोजित तरीके से परिवहन मंत्री को बसों की टेंडर एवं खरीद के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया था कि इस टेंडर के लिए बोली प्रबंधन सलाहकार के रूप में डीआईएमटीएस की नियुक्ति गलत कामों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

ये भी पढ़ें- Queen Elizabeth II Death: 19 सितंबर को होगा महारानी एलिजाबेथ II का अंतिम संस्कार, चार दिन तक आम लोग कर सकते हैं अंतिम दर्शन

सूत्रों ने बताया कि शिकायत में कहा गया कि 1,000 लो फ्लोर BS-4 और BS-6 बसों के लिए जुलाई 2019 की खरीद बोली और मार्च 2020 में लो फ्लोर बीएस-6 बसों की खरीद व वार्षिक रखरखाव के अनुबंध के लिए लगाई गई दूसरी बोली में अनियमितताएं हुईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें