Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर आज 3 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC ने बताई वजह

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में आज मेंटेनेंस वर्क के चलते ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार के बीच कोई मेट्रो सर्विस नहीं मिलेगी

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
येलो लाइन पर 3 स्टेशन रहेंगे बंद

Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आज येलो लाइन के कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। कुतुब मीनार से ग्रीन पार्क के बीच मेंटनेंस वर्क की वजह से मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation-DMRC) ने कहा है कि पहले की प्लानिंग के मुताबिक, मेंटेनेंस वर्क के चलते आज यानी गुरुवार को ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार के बीच येलो लाइन पर सेवा प्रभावित रहेंगी।

इस दौरान हौज खास, मालवीय नगर और साकेत स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, मेट्रो सर्विस सुबह 6:30 बजे शुरू हो जाएगी। मेट्रो स्टेशन बंद रहने के दौरान ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो फीडर बस सर्विस मुहैया कराई गई है। ऐसे में अगर आप इस रूट से सफर करते हैं तो आपको आज कोई दूसरा रूट चुनना होगा।


बता दें कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन 19 दिसंबर को भी मेंटेनेंस वर्क के चलते प्रभावित हुई थी। दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी थी कि उस दौरान ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार के बीच ट्रैक मेंटनेंस का काम किया गया था। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलाई जाती है।

मौजूदा समय में दिल्ली में 50 बैठने की क्षमता के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई है। सरकार ने ओमीक्रोन के बढ़ने मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से कल दिल्ली वासियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।