Delhi Metro: न्यू ईयर से पहले दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने जारी की एडवाइजरी

नए साल की पूर्व संध्या को लेकर दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि डीएमआरसी एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर की रात 9 बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
DMRC ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 को रात 9:00 बजे के बाद से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकलने की अनुमति नहीं होगी

नए साल के दिन हर कोई जश्न के मूड में होता है लोगों के इस जश्न में कोई भंग न हो इसलिए दिल्ली मेट्रो ने खास तैयारी की है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 31 दिसंबर को लेकर एक एडवाइजरी की है। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार (30 दिसंबर) को कहा लोगों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे के बाद से यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने बताया यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की सलाह पर और सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी


DMRC ने अपने पोस्ट में कहा,"पुलिस अधिकारियों की सलाह के मुताबिक सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और भीड़ को मैनेज के लिए करने के लिए नए साल की पूर्व संध्या यानि 31 दिसंबर 2024 को रात 9:00 बजे के बाद से यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, आखिरी ट्रेन रवाना होने यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

 

QR टिकट नहीं होगा जारी

इसके अलावा इस उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, रात 8:00 बजे से DMRC के मोबाइल ऐप के माध्यम से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन जाने वाले यात्रियों को QR टिकट जारी नहीं दिया जाएगा। एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि, मेट्रो नेटवर्क के अन्य हिस्सों पर सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार जारी रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

Happy New Year: साल 2025 के पहले दिन भारत में कितनी बढ़ेगी आबादी? चौंका देगा जनसंख्या का ये आंकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।