Delhi Murder: दिल्ली में रेस्टोरेंट कर्मचारी ने साथी से की लड़ाई, फिर सिर पर मारा डंबल, हुई मौत

Delhi Murder News: एक अधिकारी के अनुसार, रस्तोगी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी सूरज और प्रकाश के बीच देर रात करीब दो बजे हाथापाई हुई थी और इस दौरान सूरज ने प्रकाश के सिर पर डंबल से कथित तौर पर वार किया और भाग गया

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Murder: दिल्ली में रेस्टोरेंट कर्मचारी ने साथी से की लड़ाई, फिर सिर पर मारा डंबल, हुई मौत

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बृहस्पतिवार सुबह एक सहकर्मी के साथ झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तृप्ता रस्तोगी नाम की एक महिला के रेस्टोरेंट में हुई। एक अधिकारी के अनुसार, रस्तोगी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी सूरज और प्रकाश के बीच देर रात करीब दो बजे हाथापाई हुई थी और इस दौरान सूरज ने प्रकाश के सिर पर डंबल से कथित तौर पर वार किया और भाग गया।

पुलिस के मुताबिक, रस्तोगी तुरंत रेस्टोरेंट पहुंची और देखा कि प्रकाश का खून बह रहा है, जिसके बाद वह पहले उसे पास के एक क्लीनिक ले गई और फिर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल डंबल को बरामद किया।”


पुलिस ने बताया कि कुछ कर्मचारी रात में रेस्टोरेंट में रुके थे और इस दौरान एक ‘मामूली बात’ को लेकर उनमें झगड़ा शुरू हो गया था।

पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की

इससे पहले सोमवार को शास्त्री पार्क में एक महिला के साथ उसके घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद चार लोगों ने एक 21 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी।

पीड़ित के परिवार ने दावा किया कि आरोपी ने उसके नाखून उखाड़ दिया और उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना तब हुई जब महिला का पति घर लौटा और उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उसने अपना आपा खो दिया और दोनों पर हमला कर दिया।

नेवी की स्पीडबोट से सागर की छाती पर हुआ बड़ा हादसा, आखिर ऐसी बोट की कितनी रहती है स्पीड? जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।