पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बृहस्पतिवार सुबह एक सहकर्मी के साथ झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तृप्ता रस्तोगी नाम की एक महिला के रेस्टोरेंट में हुई। एक अधिकारी के अनुसार, रस्तोगी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी सूरज और प्रकाश के बीच देर रात करीब दो बजे हाथापाई हुई थी और इस दौरान सूरज ने प्रकाश के सिर पर डंबल से कथित तौर पर वार किया और भाग गया।
