Delhi AQI today: दिल्ली-NCR में हवा हुई थोड़ी बेहतर, Very Poor केटेगरी में AQI

Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ज्यादातर जगहों में Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 पर बना हुआ है। हवा में बीते हफ्ते की तुलना में थोड़ा सुधार है

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 6:00 AM
Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार आया है।

Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ज्यादातर जगहों में Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 पर बना हुआ है। हवा में बीते हफ्ते की तुलना में थोड़ा सुधार है। बीते हफ्ते ज्यादातर इलाके में एक्यूआई लेवल खतरनार लेवल पर था लेकिन अब धूप निकलने से हालात थोडे़ बेहतर है। यही कारण है कि नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों में रेगुलर क्लासेज शुरू हो चुकी है।

दिल्ली का AQI लेवल 

आज भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हल्की धुंध और धुएं की परत अभी भी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में हवा का AQI इंडेक्स Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, जहंगीर पुरी, लोधी रोड, नोएडा, गाजियबाद में एक्यूआई 350 से ऊपर ही बना हुआ है।


दिल्ली का इलाकों का AQI लेवल

शहर का नाम AQI
दिल्ली - दिल्ली के शहर  380
अलीपुर  336
आनंद विहार  379
अशोक विहार  356
जहंगीर पुरी  391
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया  374
कनॉट प्लेस  360
दरियागंज 357
मुंडका  383
द्वारका  368
लोधी रोड  282
रोहिणी  359
सत्यवती कॉलेज  370
पूसा  314
उत्तम नगर  360
वजीरपुर  372
नोएडा  361
ग्रेटर नोएडा  361
गाजियाबाद  353
फरीदाबाद  358
गुड़गांव  360
साहिबाबाद  353

Delhi AQI Today: दिल्ली में सांस लेना अभी भी मुश्किल, Severe कैटेगरी में एयर क्वालिटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।