Get App

Delhi AQI today: दिल्ली-NCR में हवा हुई थोड़ी बेहतर, Very Poor केटेगरी में AQI

Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ज्यादातर जगहों में Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 पर बना हुआ है। हवा में बीते हफ्ते की तुलना में थोड़ा सुधार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 6:00 AM
Delhi AQI today: दिल्ली-NCR में हवा हुई थोड़ी बेहतर, Very Poor केटेगरी में AQI
Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार आया है।

Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ज्यादातर जगहों में Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 पर बना हुआ है। हवा में बीते हफ्ते की तुलना में थोड़ा सुधार है। बीते हफ्ते ज्यादातर इलाके में एक्यूआई लेवल खतरनार लेवल पर था लेकिन अब धूप निकलने से हालात थोडे़ बेहतर है। यही कारण है कि नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों में रेगुलर क्लासेज शुरू हो चुकी है।

दिल्ली का AQI लेवल 

आज भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हल्की धुंध और धुएं की परत अभी भी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में हवा का AQI इंडेक्स Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, जहंगीर पुरी, लोधी रोड, नोएडा, गाजियबाद में एक्यूआई 350 से ऊपर ही बना हुआ है।

दिल्ली का इलाकों का AQI लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें