संसद भवन के सामने एक शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली पुलिस ने बताया संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसे RML अस्पताल में भर्ती कराया गया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस रेलवे भवन और संसद के बाहर के CCTV फुटेज देख रही है। वे आत्मदाह के सही कारण की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 5:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संसद भवन के सामने एक शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली में संसद भवन के बाहर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जब एक व्यक्ति ने नए संसद भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और शख्स को अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने बताया संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसे RML अस्पताल में भर्ती कराया गया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

कैसे घटी घटना?

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले जितेंद्र नाम के शख्स ने संसद के सामने पार्क में खुद को आग लगा ली और फिर मेन गेट की ओर बढ़ गया।


वह 90 प्रतिशत तक जल गया और उसे शहर के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी 'बेहद गंभीर' बताई जा रही है। शख्स ने आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस रेलवे भवन और संसद के बाहर के CCTV फुटेज देख रही है। वे आत्मदाह के सही कारण की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश के बागपत के एक व्यक्ति, शायद जिसका नाम जितेंद्र था, उसने रेल भवन चौराहे पर खुद को आग लगा ली। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। जैसा कि हम समझ सकते हैं मामला संभवत: बागपत में संबंधित और व्यक्तिगत दुश्मनी का है। आगे की जांच जारी है।"

पहले करता था हत्या फिर लाश के पैर छू कर मांगता था माफी! 18 महीन में किए 11 मर्डर, पंजाब में सीरियल किलर गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।