दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात कांस्टेबल किरणपाल की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वहीं दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की हत्या में रॉकी उर्फ राघव ही मुख्य आरोपी था। रॉकी ने ही चाकू से कांस्टेबल पर हमला किया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में दीपक के पैर में गोली लगी थी।
