Delhi Horror: 15 साल की लड़की के साथ ट्यूशन टीचर ने 3 साल तक किया रेप, 2022 से कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Delhi Horror: दक्षिणी दिल्ली में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसका ट्यूशन टीचर कथित तौर पर 2022 से तीन साल लगातार बलात्कार करता रहा। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी बुधवार (26 फरवरी) को तब मिली जब लड़की अपने पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 4:23 PM
Delhi Horror: नाबालिग छात्रा से 3 साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया गया है

Delhi Horror: दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन साल में कई बार बलात्कार करने के आरोप में उसके ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मूल निवासी टीचर ने कथित तौर पर लड़की को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने ट्यूशन टीचर पर कई बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अधिकारी के अनुसार, "पीड़िता ने आरोप लगाया है कि टीचर ने 2022 से 2025 तक ट्यूशन सेंटर में कई बार उसका मानसिक उत्पीड़न किया और उसके साथ बलात्कार किया। शिक्षक ने उसे धमकाया और भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल भी किया।"

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि छात्रा और उसके पिता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया कि वह 2022 से आरोपी के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी। इस दौरान शिक्षक ने कथित रूप से उसका मानसिक उत्पीड़न किया और कई बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी बुधवार को तब मिली जब लड़की अपने पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, "नाबालिग ने आरोप लगाया है कि वह 2022 से 2025 तक आरोपी द्वारा संचालित ट्यूशन क्लास में भाग ले रही थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ट्यूशन सेंटर में कई बार मानसिक रूप से परेशान किया और उसके साथ बलात्कार किया।"


उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और ब्लैकमेल भी किया। आरोपी लड़की को मानसिक रूप से परेशान कर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। उस वक्त वह कक्षा 8वीं में थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अपने घर पर स्कूली छात्रों को विज्ञान और गणित पढ़ाता था। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि टीचर से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Pune Bus Rape Case: 'दीदी' कहकर बस में महिला को बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी रामदास गाडे निकला हिस्ट्रीशीटर, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली में यह मामला पुणे में एक बलात्कार मामले को लेकर देश भर में मचे आक्रोश के बीच आया है। 2019 से जमानत पर बाहर एक हिस्ट्रीशीटर ने महाराष्ट्र शहर के व्यस्त स्वर्गेट बस स्टेशन पर खड़ी राज्य परिवहन बस के अंदर कथित तौर पर 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।