Get App

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में पुलिस, ये विद्यालय रहेंगे बंद

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों में आज (13 दिसंबर) की सुबह एक बार फिर धमकी भरा ईमेल आया है। ईमेल की जानकारी दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी गई। जिसके बाद तुरंत जांच शुरू हो गई। जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 9:27 AM
Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में पुलिस, ये विद्यालय रहेंगे बंद
Delhi School Bomb Threat: DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान और मॉडर्न स्कूल को बमों की धमकी मिली है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। आज (13 दिसंबर) को दिल्ली के 4 स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले हैं।  बमों की धमकी DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान, मॉडर्न स्कूल को दी गई है। डीपीएस स्कूल में सभी पेरेंट्स को आज छुट्टी का मैसेज किया गया है। देर रात 12.54 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल किया गया है। ईमेल की जानकारी दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी गई। जिसके बाद तुरंत जांच शुरू हुई। जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया है।

दरअसल, दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन स्कूल मैनेजमेंट को ई-मेल या कॉल के जरिए कोई अनजान व्यक्ति बम होने की सूचना देता है। फिर दहशत का माहौल पैदा हो जाता है। हर बार बम की धमकी मिलने के बाद जांच – पड़ताल में कुछ भी नहीं निकलता है।

धमकी भरे ईमेल में क्या –क्या लिखा गया है ?

ईमेल में लिखा गया है कि ‘यह ईमेल आपको यह सूचित करने के लिए है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं और मुझे यकीन है कि आप सभी अपने छात्रों के स्कूल परिसर में प्रवेश करने पर बार-बार उनके बैग की जांच नहीं करते हैं। इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब ग्रुप समूह शामिल है। इसमें कई रेड रूम भी हैं। बम बिल्डिंग्स को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं। धमकी में आगे कहा गया है कि हमारे गुप्त सूत्रों के जरिए कन्फर्म हुआ है कि जिन स्कूलों को धमकी दे रहे हैं। उनमें से एक स्कूल फिलहाल अपने खेल दिवस के लिए मार्चिंग कर रहा है। जिसमें छात्र एक मैदान में इकट्ठा होते हैं। जिसमें भीड़ जुटती है। 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024, ये दोनों दिन आपके स्कूल में बम धमाके हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें