Get App

Video: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस को चालान काटना पड़ गया उल्टा दांव, वीडियो बनते ही खुल गई पोल

Delhi Traffic Challan Video: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की लापरावही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मचारी डीजल कार का चालान कर रहा था। तभी कार के ड्राइवर ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिसकर्मी चालान नहीं काटने के लिए मजबूर होना पड़ा ,जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 12:48 PM
Video: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस को चालान काटना पड़ गया उल्टा दांव, वीडियो बनते ही खुल गई पोल
Delhi Traffic Challan Video: दिल्ली में गाड़ियों को रोकना और चालान काटना आम बात है। लेकिन कभी-कभी यह पुलिस पर भी भारी पड़ जाता है।

सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए ड्राइविंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न करने पर ट्रैफिक पुलिस भारी जुर्माना भी वसूल सकती है। कई बार ऐसा भी होता है कि चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुछ ऐसी कार्रवाई की जाती है। जिनकी उन्हें इजाजत भी नहीं होती है। कुछ ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मचारी डीजल कार का चालन काटने की तैयारी में थे। तभी एक शख्स वीडियो बनाने लगा। इसके बाद कर्मचारी ने बिना चालान के गाड़ी छोड़ दिया।

दरअसल, पिछले कुछ सालों से हर साल दिल्ली प्रदूषण से परेशान रहती है। ऐसे में सरकार ने पॉल्यूशन को कंट्रोल में करने के कई तरीके आजमाएं थे। ऑड-ईवन गाड़ी नंबर को एक-एक दिन करके चलने की अनुमति से लेकर डीजल गाड़ियों पर पाबंदी लगाई है। ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके।

शख्स के हाई वोल्टेज ड्रामे से मचा हंगामा

दरअसल, एक शख्स अपनी डीजल वाली गाड़ी को लेकर अपने डॉग को लाने जा रहा होता है। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे बीच सड़क पर ही रोक लेता है। और चालान काटने की बात करने लगता है। यह सुनकर शख्स बुरी तरह भड़क जाता है। कार मालिक उसी की क्लास लगा देता है। जिसके बाद अंत में उसे जाने को मिल जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें