Delhi Triple Murder: दिल्ली में मां-बेटी और पिता की चाकू मारकर हत्या, नेब सराय इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Triple Murder case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसमें मां-बेटी और पिता शामिल हैं। बेटा सुबह मॉर्निंग वॉक में गया था, जब लौटा तो घर पर तीन लोगों के शव देखकर चीखने लगा

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Triple Murder case: मृतक दंपती की मैरिज एनिवर्सरी के दिन हत्य कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने आज (4 दिसंबर 2024) सुबह मां-बेटी और पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस दौरान बेटा मॉनिर्ग वॉक पर गया था। जब वापस आया तो देखा कि तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतकों में 53 साल के राजेश, 47 की कोमल और 23 साल की कविता शामिल है। राजेश आर्मी से रिटायर हुए हैं। कहा जा रहा है कि आज राजेश की शादी की सालगिरह थी। पुलिस इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पड़ोसी बेटे को सांत्वना दे रहे हैं। वह अभी इतना सदमे में है कि कुछ भी कहने की हालत में नहीं हैं। मृतक राजेश कुमार का शव पहली मंजिल पर मिला, जबकि बेटी और पत्नी का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार के लोग ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


साउथ दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का बेटा सुबह-सुबह टहलने गया था। घर लौटने पर उसने देखा कि उसकी मां, पिता और बहन को चाकू घोंप दिया गया है। मुझे कुछ नहीं पता, जब लोग इकट्ठे हुए तो मैंने देखा. बाद में उसके बेटे ने आकर बताया कि ऐसा हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि घर के मेन दरवाजे में अंदर और बाहर दोनों ओर से इंटरलॉक सिस्टम लगा हुआ था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि हत्यारे घर में कैसे घुसे। ये लोग मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे, लेकिन सालों से दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में रह रहे थे। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

केंद्र सरकार दिल्लीवालों को सुरक्षा देने में फेल- सीएम आतिशी

वारदात को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज सुबह नेब सराय में ट्रिपल मर्डर हुआ। दिल्ली में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। गोलियां चल रही रही हैं, खुलेआम ड्रग्स बिक रहे हैं। केंद्र सरकार की दिल्ली में एक ही जिम्मेदारी है। दिल्ली वालों को सुरक्षा देना। वो अपनी जिम्मेदारी में पूरी तरह फेल हैं।

Delhi Car Accident: द्वारका एक्सप्रेसवे में दो कारों की आपस में टक्कर, लगी आग, एक की मौत, कई घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।