दिल्ली और आसपास के इलाकों में 4 मार्च से तेज़ हवाओं का दौर जारी है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज (5 मार्च) सुबह भी तेज़ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तेज़ हवाओं के चलते प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार देखने को मिला है, लेकिन हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे तक बनी रहने की संभावना है।